सलमान खान के भाई और भतीजे के खिलाफ COVID19 के नियम तोड़ने पर FIR

मुंबई: महानगर पालिका (BMC) ने अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान और अरबाज खान के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इन दोनों के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने सरकार की तरफ से जारी COVID गाइडलाइंस का पालन नहीं किया है। सोहेल और अरबाज़ के खिलाफ धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस FIR में सोहेल खान, अरबाज़ खान और सोहेल खान के बेटे का नाम भी दर्ज करवाया गया है।

मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। तीनों पर आरोप है कि वे 25 दिसम्बर को दुबई से मुम्बई पहुंचे थे तब उन्हें नियम के हिसाब से होटल में क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया था लेकिन तीनों अपने घर चले गए।

आपको बता दे कि महाराष्ट्र में तेज़ी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुये रात को कर्फ्यू लागू किया गया है। और दूसरे देशों से यात्रा करके आने वाले यात्रियों को लेकर प्रशासन ने कमर कसी हुई है। सलमान के परिवार से पहले कनिका कपूर ने लखनऊ में ठीक इसी तरह कोई सावधानी नहीं बरती और सैकड़ों लोगों को संक्रमित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *