पंजाब के डीआईजी लखमिंदर सिंह जाखड़ ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफा

देश भर में किसान आंदोलन की आंच अब बढ़ती जा रही है, आज पंजाब के डीआईजी लखमिंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जाखड़ ने प्रिंसिपल सेक्रटरी (जेल) डीके तिवारी को अपना इस्तीफा सौंपा है। वर्तमान में वह चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनात थे। 56 वर्षीय जाखड़ ने 1989-1994 तक 14 पंजाब (नाभा अकाल) रेजिमेंट में बतौर कैप्टन शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के रूप में काम किया और बाद में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए।

इस्तीफा देने के बाद जाखड़ ने कहा “मैं पहले एक किसान हूं और बाद में एक पुलिस अधिकारी हूं। आज मुझे जो भी पद मिला है, वह इसलिए कि मेरे पिता ने खेतों में एक किसान के रूप में काम किया और उन्होंने मुझे अध्ययन कराया। इसलिए, मुझे खेती में अपना सब कुछ देना जरूरी लगा है।

जाखड़ से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार लौटा दिया था।

  • SAD (डेमोक्रेटिक) नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी घोषणा की थी कि वह किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार लौटाएंगे।
  • पंजाब के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
  • प्रख्यात पंजाबी कवि सुरजीत पातर ने भी अपने पद्म श्री पुरस्कार को वापस करने के फैसले की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *