RBI ने HDFC बैंक पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सब्सिडियरी जनरल लेजर (SGL) में बैलेंस कम होने के मामले में लगाया गया है। यह जानकारी बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में दी है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 दिसंबर को उस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *