कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड को एक के बाद एक झटके इस कोरोना काल में लग रहे है , कोरियोग्राफर और प्रसिद्ध डांसर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक होने की खबर आई है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुम्बई से तक्षकपोस्ट के सूत्रों के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनकी पत्नी लिजेल उनके साथ हैं। रेमो डिसूजा भारतीय कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते है हालिया दिनों में उनकी फ़िल्म ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ आई थी कुछ डांस रियलिटी शो में भी वो जज की भूमिका में नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *