नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं की मदद के लिए अनशन कारियों का डेलिगेशन पहुंचा प्रवेश भवन प्रवेश से संबंधित समस्या का किया निदान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 494वां दिन भी जारी रहा।

नये छात्रों का डेलिगेशन पहुंचा कैंपस

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर अनशन कारियों का एक डेलिगेशन विश्वविद्यालय के प्रवेश भवन पहुंचा और वहां आए हुए समस्त नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के प्रवेश से संबंधित समस्या को सुना और तुरंत वहीं पर उसका निदान किया। और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निकम्मे और नकारे प्रशासन के बारे में भी अवगत कराया गया। अनशन कारियों का डेलिगेशन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रवेश भवन पर छात्रों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

हॉस्टलों में अवैध शुल्क वसूली को लेकर भी लगातार तीसरे दिन भी आंदोलन जारी है। जब तक अवैध शुल्क वसूली रोकी नहीं जाएगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, गोलू पासवान, हरेंद्र यादव, मनजीत पटेल, अभिषेक सिंह, मो.मसूद,अमित यादव, अक्षित कुमार, राहुल पटेल, सलमान इलाहाबादी, अंकित कुमार, सुधीर यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *