उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने पर अनशन कारियों ने प्रदेश सरकार की निंदा की

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 495वां दिन भी जारी रहा।

आज अनशन स्थल पर उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा के पेपर लीक होने पर अनशन कारियों ने निंदा की । छात्र नेता नवनीत यादव ने कहा कि सर्द रात में आँखो में सपना लिए रात भर खुले आसमान के नीचे सर्दियों में रात बिता कर की कल एक उज्ज्वल भविष्य होगा सो रहे थे। सुबह हुई सेंटर पर पहुँचे हमारे देश के भविष्य तो पता चला यूपी टीईटी पेपर लीक हो गया सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी लेकिन इसमें इनका क्या कसूर, सरकार नौजवानों के भविष्य पर कुठाराघात कर रही है।

इस मौके पर मंजीत पटेल, हरेंद्र यादव, अमित कुमार यादव, अक्षित कुमार, मसूद अंसारी, मोहम्मद सलमान, कौटिल्य मिश्रा, अभिषेक यादव, मुबाशिर हारून, राहुल पटेल, गोलू पासवान, शक्ति सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *