अनशन स्थल पर मनाया गया संविधान दिवस व 26/11 हमले में मारे गए शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 493वां दिन भी जारी रहा।

 

आज अनशन स्थल पर संविधान दिवस मनाया गया व 26/11 हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अनशनकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू व सपा नेता अभिषेक यादव ने कहा कि सत्याग्रह और संघर्षों से मिली देश की आजादी को कुचला जा रहा है। लेकिन फिर भी भारत की एकता, अखंडता और समानता के भाव को अक्षण्य रखने व लोकतंत्र की मूल भावना के प्रमाणिक दस्तावेज भारतीय संविधान के माध्यम से भारत के नवयुग का प्रवेश द्वार खोलने वाले सभी लोकतंत्र प्रहरियों व संविधान सभा के सदस्यों को इस पवित्र अवसर पर कोटिशः नमन

 

कोई भी संविधान चाहे वह कितना ही सुंदर, सुव्यवस्थित और सुदृढ़ क्यों न बनाया गया हो, यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे, निस्पृह, निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकेगा।

 

पूर्व छात्रसंघ प्रकाशन मंत्री सत्यवेंद्र यादव व संयुक्त मंत्री अंकुश यादव ने कहा कि मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं। जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।

 

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,छात्र नेता नवनीत यादव, मनजीत पटेल, अमित यादव,अभिषेक सिंह, हरेंद्र यादव,अमित द्विवेदी, सचिन यादव, कौटिल्य मिश्रा, मो अशफाक, हरकेश कुमार हैरी, मसूद अंसारी, राहुल पटेल,सुजीत मल्ल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *