कांग्रेस में टिकट की दावेदारी शुरू, प्रयागराज से इस बार 78 दावेदार सामने आये

प्रयागराज: जिले में इस बार कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर कुछ ज्यादा ही सक्रिय है।इसी लिए कांग्रेस संगठन ने जिले मेंआगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। जिले से कुल 78 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है।कुछ लोगों ने आवेदन पत्र जिले की कार्यकारिणी को सौंपे हैं तो कुछ ने राज्य कार्यकारिणी के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है। सबसे अधिक आवेदन फूलपुर और कोरांव विधानसभा सीट के लिए किए गए हैं। इन दोनों सीटों ने 10-10 लोगों ने दावेदारी की है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जल्द से जल्द प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है।
शहर उत्तरी से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का नाम पहले ही घोषित हो चुका है। पार्टी ने बाकी सीटों के लिए 25 सितंबर से दावेदारों से आवेदन मांगे थे।दावेदारी का अंतिम दिन तक पार्टी  के मुताबिक कुल 78 दावेदारों ने चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। ये सभी लोग पार्टी के कैडर से जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के गंगापार क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों के लिए 35 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक आवेदन फूलपुर विधानसभा सीट के लिए आए हैं। यहां कुल 10 लोगों ने दावेदारी की है।
फूलपुर के पास ही सोरांव से सात, प्रतापपुर से तीन, हंडिया से चार, फाफामऊ से पांच दावेदारों के आवेदन आए हैं। छह लोगों ने प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। वहीं जिले के  यमुनापार क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों के लिए 31 दावेदार सामने आए हैं। इसमें कोरांव से 10, बारा से पांच, करछना से सात और मेजा से छह लोगों ने दावेदारी की है। शहर कांग्रेस कमेटी के मुताबिक शहर उत्तरी से दो, शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से पांच और दक्षिणी से भी पांच लोगों ने आवेदन किया है। शहर उत्तरी से अनुग्रह के नाम की घोषणा हो चुकी है। अनुग्रह भी उम्मीदवारी के लिए आवेदन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *