कांग्रेस में भी बूथ मैनेजमेंट के लिए दिलचस्पी बड़ी, प्रतापगढ़ में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रतापगढ़: चुनाव की बेला नजदीक आने पर अब भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी बूथ मैनेजमेंट का पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाने का फैसला लिया है।इसके लिए प्रदेश के हर ब्लाक और जिले में बूथ मैनेजमेंट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। प्रियंका गांधी के हाल के दिनों में सक्रिय होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में कुछ उत्साह बढ़ा है।इसी कड़ी में प्रतापगढ़ शहर के एक मैरेज हाल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी व शहर कमेटी के अध्यक्ष इरफान अली ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ही नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित। सेवादल जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ल व शहर अध्यक्ष ज्योति कुमार तिवारी उर्फ गल्ली ने वंदे मातरम गीत से प्रशिक्षिण शिविर की शुरुआत की। प्रदेश के कई जिले से आए प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया की बारीकियों के बारे में बताया।
प्रशिक्षण में सदर ब्लॉक के अलावा बेलखरनाथ धाम की न्याय पंचायत फेनहा व आसलपुर के साथ ही शहर कमेटी के पदाधिकारी व वार्ड तथा ग्राम पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे। प्रशिक्षण के समापन पर गैर जनपद से आए प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इनमें चित्रकूट से पंकज मिश्र, बस्ती से गिरी संत यादव, सुल्तानपुर से राजेश तिवारी, एटा से शत्रुघ्न सिंह व रोहन सिंह शामिल रहे। प्रशिक्षण के प्रभारी व सदर प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त होने से संगठन को मजबूत करने में आसानी होगी। इस दौरान नरसिंह प्रकाश मिश्रा, डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, विजय शंकर त्रिपाठी, मोहम्मद इश्तियाक, डॉ. वी के सिंह, बशीर पहलवान, इमरान, सरोज कश्यप, प्रेम शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *