पुरानी पेंशन और बहाली समेत 7 मांगो को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली

प्रयागराज: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की बेला आने वाली है।ऐसे में हर कोई चाहता है और सरकार उनकी मांगों को पूरा करे।वैसे कर्मचारी संघ समय समय पर अपनी मांगों के लिए सरकार पर दबाव बनाते रहते हैं। लेकिन चुनाव के नजदीक आने पर सभी कर्मचारी संघों ने एक साथ मिलकर हूंकार भरी है।इस बार कर्मचारी संघों ने साफ एलान किया है कि अगर अब सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो वह आंदोलन को तेज़ करेंगे।इस कड़ी में धरना होगा।

 

 

पुरानी पेंशन बहाली सहित सात मांगों को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर एकजुटता और ताकत दिखाई। वाहनों का लंबा काफिला जिधर से भी गुजरा, जाम लग गया। कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।मांगें न माने जाने पर कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर को कलक्ट्रेट परिसर में ही धरने की घोषणा की है।कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से पुरानी पेंशन समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर सतत आंदोलन की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने के लिए शिक्षक, कर्मचारी, पेंशनर्स गवर्नमेंट प्रेस पर एकत्रित हुए। आंदोलनकारियों का दावा है कि इस प्रदर्शन में कर्मचारियों के 92 संघों के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स शामिल हुए।अलग-अलग यूनियन, विभाग एवं कार्यालय के नेताओं ने अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व किया। रैली पत्थर गिरजाघर, सुभाष चौराहा, मेडिकल चौराहा, बालसन चौराहा, आनंद भवन, विश्वविद्यालय, कमिश्नरी, लक्ष्मी टॉकीज, विकास भवन, जिला पंचायत होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। वहां धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

एमएलसी सुरेश त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, संयोजक अजय भारती, मनोज शर्मा, अनुज कुमार पांडेय, बीके पांडेय, विनोद दुबे ,विनोद कुमार पांडेय, राजेश्वर शुक्ला, राग विराग त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, लेखपाल संघ राजकुमार सागर आदि ने रैली की अगुवाई की। कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन के लिए लंबे आंदोलन की बात कही। उनका कहना था कि एनपीएस लागू होने के बाद से ही वे उसका विरोध कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। साथ ही इसी तरह की एकता दिखाने की अपील की। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में कर्मचारी नेताओं का कहना था कि मांग पूरी नहीं हुई तो 28 अक्तूबर को कलक्ट्रेट परिसर में धरन दिया जाएगा। रैली में अवनीश पांडेय, शिवशंकर सिंह, सतीश कुमार सिंह, अमरनाथ, अल्प नारायण सिंह, शिवबहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *