आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश लेकर प्रयागराज से जवानों की साइकिल रैली रवाना

प्रयागराज: आजादी के अमृत महोत्सव एवं वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मिली जीत के स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य पर सेना के जवानों का एक दल मंगलवार की सुबह साइकिल से कानपुर रवाना हुआ। इस दल को पूर्वी यूपी और एमपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आईएम लांबा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
आजाद पार्क में मंगलवार की सुबह छह बजे इस दल को हरी झंडी दिखाई गरीब। जवानों की रवानगी केे बाद आजाद पार्क में सेना को जानने एवं समझने का भी मौका मिला। यहां आम लोग और स्कूली बच्चों के लिए सेना की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सेना द्वारा प्रयोग में किए जाने वाले तमाम उपकरण और हथियारों का लोग दीदार कर सकेंगे।
इस दौरान सेना के अफसर और जवान लोगों को उपकरणों एवं हथियारों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। उधर साइकिल रैली बुधवार छह अक्तूबर को कानपुर पहुंचेंगी। वहीं दूसरी ओर दस अक्तूबर को सेना के उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी नाव द्वारा प्रयागराज आएंगे। यहां वह सरस्वती घाट पर सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
 भारतीय सेना ने 1971 की लड़ाई के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर स्वर्णिम विजय वर्ष के तहत प्रयागराज के कंपनी गार्डन चंद्रशेखर आजाद पार्क में विहंगम कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण हुआ। इस कार्यक्रम में जहां प्रयागराज से कानपुर तक के लिए साइकिल रैली निकाली गई वही कंपनी गार्डन के अंदर 1971 से लेकर अब तक भारतीय सेना द्वारा प्रयुक्त किए गए हथियारों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। इस अवसर पर सब एरिया कमांडर जीओसी मेजर जनरल अनुपेंदर सिंह बेवली दो सेना मेडल ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। वही इस शुभ अवसर पर भारतीय सेना के 420 विजन के जांबाज अधिकारियों एवं उनके परिवार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की और स्वच्छता की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *