मदर टेरेसा फाउंडेशन की ओर से वन्य प्राणी प्रयावरण संरक्षण सप्ताह पर गोष्ठी और वृक्षारोपण

प्रयागराज: पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा  1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत प्रयागराज में मदर‌ टेरेसा फाउंडेशन ने गोष्ठी का आयोजन किया। तथा इस अवसर पर मदर टेरेसा फाउंडेशन के महानगर चेयरमैन सै०मो०अस्करी  महासचिव व वरिष्ठ समाजसेवी मुहम्मद गुफरान खान ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।मो० अस्करी ने जलवायु परिवरतन के लिए सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत बड़ी संख्या मे पेड़ो के काटे जाने को प्रमुख कारण माना।कहा पेड़ है तो जीवन है अधिक से अधिक पेड़ लगाने की लोगो से अपील भी की।मदर टेरेसा फाऊण्डेशन के महासचिव व समाजसेवी गुफरान  ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से जागरुकता आयेगी और लोग पेड़,पौधे जल वायु जीवों की देखभाल में दिलचस्पी लेंगे।
सरकार तो अपना काम कर ही रही है लेकिन हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम वृक्षा रोपण करें और पेड़ पौधों को संरक्षित रखने मे सजग प्रहरी की भूमिका निभाएँ ।मदर टेरेसा फाऊण्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव महबूब उसमानी ने प्रयावरण संरक्षित रखने को पेड़ पौधों से मिलने वाली ऑकसीजन की ज़िन्दगी के लिए कितनी महत्वपूर्ण है इस पर विशेष प्रकाश डाला।वही मुहल्ले व क्षेत्रवासियों से अपने अपने क्षेत्र के पार्कों व खुले स्थान पर पेड़ लगाने और आस पास के वातावरण को शुद्ध बनाने के विशेष रुप से साफ सफाई का ख्याल रखने को लोगों को प्रेरित किया।इस मौक़े पर छोटे बच्चों को पेड़ पौधों व जीव जन्तू को संरक्षित रखने की महत्ता बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *