राजस्थान-सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 218 एवं संगणक के 250 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 218 एवं संगणक के 250 पदों पर सीधी भर्ती की स्वीकृति दी है।

 

श्री गहलोत की इस मंजूरी से आर्थिक एवं सांख्यिकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित राज्य के विभिन्न विभागों में सांख्यिकी संवर्ग के लंबे समय से रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। इससे इन विभागों में विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

 

कोरोना महामारी के बाद उपजी आर्थिक स्थिति में ये उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो लंबे समय से अच्छे रोजगार के अवसर को तलाश रहे थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *