WB पंचायतीराज मंत्री का विवादास्पद बयान कहा बीजेपी हार गई तो ममता बनर्जी की हत्या कर सकती है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। बीजेपी हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज का कहना है कि अगर बीजेपी विधानसभा चुनाव में नहीं जीती तो ममता बनर्जी की हत्या करा सकती है। सुब्रत मुखर्जी ने कहा, ‘अगर बंगाल में बीजेपी चुनाव हार गई, तो ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच सकती है बीजेपी.’

मुखर्जी ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं.. ये लोग किसी दिन ममता बनर्जी की हत्या करवा देंगे. हत्या करवा देंगे और दोष किसी और पर मढ़ देंगे.’

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को बीजेपी द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया, हालीशहर क्षेत्र में जिनपर हमला किया गया उसमें सैकत भवाल नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था। जब भवाल को कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *