टेलीविजन इंडस्ट्री में TRP स्कैम में रिपब्लिक TV के CEO विकास खानचंदानी गिरफ़्तार

रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज टीआरपी हेराफेरी केस में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इस केस में उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार और चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को भी मुंबई पुलिस ने एक पुराने केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को भी इससे पहले कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार किया गया था। मजिस्ट्रेट ने घनश्यान सिंह को 13 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *