नई दिल्ली: 1 हफ़्ते पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ ज़्यादती करते हुये दिखाई दे रहे थे, लड़की के साथ मारपीट के अलावा उसके साथ अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुये लड़कें लड़की को टॉर्चर करते देखे गये, उसके प्राइवेट पार्ट्स में बीयर की बोतल डाली गई, पब्लिक प्लेटफार्म पर इस वीडियो के आने के बाद लोगों की पहल पर कंप्लेन हुई ट्विटर के द्वारा। पुलिस भी इस घटना पर तुरंत संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई।
वीडियो में दिख रही लड़की देखने से असम की लग रही थी, इसलिए असम पुलिस को टैग किया लोगों ने, सायबर क्राइम और खोजबीन में पता चला कि ये घटना बैंगलुरु में घटित हुई है, और वहीं से वायरल की गई है, आज इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। लड़कों के साथ इस घटना में महिलाएं भी शामिल है। असम पुलिस ने बाकायदा इस घटना में पोस्टर जारी करके लोगों से मदद की अपील की थी।
साथ ही इन दोषियों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की गई है। 4 फोटोज पोस्ट करते हुए असम पुलिस ने लिखा है, ‘ये तस्वीरें 5 दोषियों की हैं जो एक वायरल वीडियो में एक युवा लड़की को बेरहमी से प्रताड़ित करते और उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना का समय या स्थान स्पष्ट नहीं है। इस अपराध या अपराधियों के बारे में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति कृपया हमसे संपर्क कर सकता है। उन्हें आकर्षक इनाम दिया जाएगा।’
एक और ट्वीट में लिखा पुलिस ने, ‘हमें इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कहां हुई और यह असम से भी नहीं हो सकती है, हम अपराधियों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
दरअसल ये पुलिस की मेहनत का ही नतीजा है कि अपराधी आज सलाखों के पीछे है , असम पुलिस की इसके लिए दाद देनी चाहिए, असम पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस का योगदान भी सराहनीय है। उम्मीद है पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिले।
पर एक बात अगर आप गौर करें तो पायेंगे कि बैंगलुरु पिछले कुछ समय से इस तरह की घटना से भरा पड़ा है, जांच करेंगे तो आप जानकर चौंक जाएंगे कि बैंगलुरु में नशे में युवाओं का बड़ा जखीरा झूमता हुआ आपको मिल जायेगा। ड्रग्स और अन्य नशे की भरमार है स्टेट में।
