रूपहले पर्दे की सास,और मशहूर अदाकारा शशिकला ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा

 

मुंबई: बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शशिकला का निधन हो गया है। वह 88 साल की थीं। शशिकला का निधन 4 अप्रैल को मुंबई के कोलाबा में दोपहर 12 बजे हुआ। बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उनका जन्म 4 अगस्त को सोलापुर में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे थे. हालांकि उनका बचपन बहुत ऐशो-आराम से गुजरा था। शशिकला के छह बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े बिजनेसमैन थे।

 

नहीं रहीं मशहूर अदाकारा शशिकला, बड़े पर्दे की विलेन जिसनें 60 से लेकर 80 के दौर तक पर्दे पर सास के रोल में बहुओं को चैन से सांस लेने का मौका नहीं दिया, पर्दे पर उनकी उपस्थिति से लोग घबराने लगते थे, और दुआएं मांगते थे कि इतनी क्रूर सास किसी को ना मिले, ये शशिकला की कला ही थी जो हर माहौल और रंग में ढल जाती थी, उनका एक गाना दादी मां दादी माँ मान जाओ आज भी लोगों की जुबान पर है।

 

शशिकला अपने जमाने की एक चर्चित अभिनेत्री रही है जिन्होंने 60, 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। भारत सरकार ने
साल 2007 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था।

 

शशिकला की चर्चित फिल्मों में तीन बत्ती चार रास्ता, हमजोली, सरगम, चोरी चोरी, नीलकमल, अनुपमा, गुमराह रही है। छोटे पर्दे पर उन्होंने सोन परी में भी भूमिका निभाई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *