Vibrant Gujarat Summit: गौतम अडानी ने गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश, 1 लाख नौकरियां पैदा करने का किया वादा

अडानी समूह ने बुधवार को गुजरात में अगले पांच वर्षों में हरित ऊर्जा और नवीकरणीय क्षेत्रों में 2 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना का खुलासा किया। यह घोषणा वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 में अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने की। शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, गौतम अडानी ने महत्वाकांक्षी निवेश रणनीति की रूपरेखा के बारे में बताया जो अडानी समूह को भारत के स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ऊर्जा भविष्य में बदलाव में एक प्रमुख प्लेयर के रूप में स्थापित करती है।

गौतम अडानी ने कहा, “हम आत्मनिर्भर भारत के लिए हरित सप्लाई चेन का विस्तार कर रहे हैं और सबसे बड़ा एकीकृत, नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं। अगले पांच वर्षों में, अडानी समूह गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।”

https://x.com/ANI/status/1744952713191059527?s=20

उन्होनें कहा कि आज मैं गुजरात के लिए और निवेश का ऐलान कर रहा हूं। हम कच्छ के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क पर काम कर रहे हैं, जो 725 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और 30 GW रीन्युएबर एनर्जी पैदा कर रहा है। ये पार्क अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। हम “आत्मनिर्भर” भारत के लिए ग्रीन सप्लाई सीरीज का विस्तार कर रहे हैं और सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड रीन्युएबल एनर्जी इकोसिस्टम को तैयार कर रहे हैं।

यह मल्टी बिलियन डॉलर का निवेश नवाचारों को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने और गुजरात में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है। गौतम अडानी ने संकेत दिया कि निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1 लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

अडानी ने कहा कि पिछले दशक के आंकड़े शानदार रहे हैं, 2014 के बाद से, भारत की GDP 185% बढ़ी है, और प्रति व्यक्ति आय आश्चर्यजनक रूप से 165% बढ़ी है। ये उपलब्धि बेमिसाल है। खासतौर पर जब इस दशक के जियो-पॉलिटिकल विवादों और महामारी की चुनौतियों को देखा जाए।

गुजरात के लिए समूह की निवेश योजना की रूपरेखा तैयार करने के अलावा, अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा हासिल की गई शानदार आर्थिक वृद्धि पर प्रकाश डाला।

उन्होंने 2014 के बाद से भारत की मजबूत जीडीपी वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय पर प्रकाश डाला, और कहा कि “सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है”। उन्होंने कहा, “आज का भारत कल के वैश्विक भविष्य को आकार देने के लिए तैयार है।”

वाइब्रेंट गुजरात समिट के बारे में बोलते हुए अडानी ने कहा, “वाइब्रेंट गुजरात आपके (पीएम मोदी) असाधारण दृष्टिकोण की आश्चर्यजनक अभिव्यक्ति है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपकी उपलब्धियां शानदार हैं। वो हमें एक ऐसे देश से जो वैश्विक स्तर पर अपनी आवाज को उठाना चाहता है, अब वो एक ऐसे राष्ट्र की तरफ ले आए हैं, जो ग्लोबल प्लेटफॉर्म बनाता है। आपने (PM मोदी) भारत को दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला राष्ट्र बनने के लिए फिर से तैयार किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *