राजस्थान के जयपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, कहासुनी के बाद एक युवती पर कार चढ़ाकर की हत्या; घटना CCTV में कैद

जयपुर में मंगलवार रात एक नाइट क्लब में बहस के बाद कार से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार चालक घटनास्थल से भागने से पहले महिला को टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। हिट एंड रन में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला उमा सुथार जयपुर में रहती थी और कार्यक्रमों का प्रबंधन करती थी।

पीड़िता एक पार्टी के बाद नाइट क्लब से बाहर निकली ही थी कि उसके और बाहर बहस हो गई। मामला बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी मंगेश ने उमा और एक अन्य शख्स पर अपनी कार चढ़ा दी। उमा की मौत हो गई जबकि व्यक्ति घायल हो गया।

https://x.com/tabishkhanss/status/1739927868103327895?s=20

यह घटना जवाहर सर्किल क्षेत्र के गिरधर मार्ग की है। युवती उमा सुथार अपने साथी राजकुमार जाट के साथ क्लब से पार्टी करके निकली थी। विवाद के बाद कार सवार मंगेश अरोरा ने कार बैक की और फिर उमा को कुचलते निकल कर भाग गया। उमा ने मौक़े पर दम तोड़ दिया जबकि राजकुमार गंभीर तौर से घायल हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में क़ैद हो गई, जिसका फ़ुटेज वायरल है।

मंगेश फिलहाल फरार है और जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *