गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पीएम मोदी ने यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन को किया आमंत्रित: अमेरिकी राजदूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया है। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताया कि 26 जनवरी, 2024 के समारोह में शामिल होने का निमंत्रण जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन को दिया गया था। पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने 8 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय वार्ता की थी।

https://x.com/Geeta_Mohan/status/1704464494603444424?s=20

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के लिए पीएम मोदी द्वारा दिया गया ये आमंत्रण इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि भारत अगले साल क्वाड की लीडरशिप समिट की मेजबानी करने वाला है। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि का निर्धारण सामरिक, राजनयिक, कूटनीतिक, व्यापारिक और अंतरराष्ट्रीय भूराजनीति को देखते हुए किया जाता है इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि को भारत के रणनीतिक, कूटनीतिक और आर्थिक हितों और संबंधित देश के साथ देश के संबंधों को ध्यान में रखते हुए आमंत्रित किया जाता है।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी जनवरी 2023 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (2015), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (2007), पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी (2008) और फ्रांस्वा ओलांद (2016) भी पूर्व में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *