जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षा बलों और छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में राष्ट्रीय राइफल्स के के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गए।
https://x.com/ANI/status/1701896356900839638?s=20
https://x.com/ANI/status/1701901588087087568?s=20
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर लिखा, “अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी घायल हो गए हैं। विवरण दिया जाएगा।”
https://x.com/KashmirPolice/status/1701861112889970921?s=20
इससे पहले 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था। गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया जब लश्कर-ए-तैयबा समूह के दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
