केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में कोडेड टेक्स्ट भेजने के लिए आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 14 मोबाइल ऐप को किया ब्लॉक

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सूचना प्रसारित करने के लिए संचार प्लेटफार्मों के रूप में पाकिस्तान में आतंकवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले 14 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। प्रतिबंधित मैसेंजर एप्लिकेशन में क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य गुर्गों को कोडेड संदेश भेजने के लिए एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निर्णय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन ऐप्स को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के प्रावधानों के तहत ब्लॉक किया गया था।

देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले मोबाइल एप्लिकेशन पर कार्रवाई कोई नई बात नहीं है, क्योंकि सरकार पूर्व में भी कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

पिछले कुछ वर्षों में, भारत सरकार ने भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था का हवाला देते हुए लगभग 250 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मालूम हो कि जून 2020 से अब तक सरकार ने 200 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें टिकटॉक, शेयरिट, वीचैट, हेलो, लाइक, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउजर, एक्सेंडर, कैंस्कैनर, पबजी मोबाइल और गरेना फ्री फायर जैसे लोकप्रिय मोबाइल गेम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *