जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के वाहन के गहरी खाई में गिरने से सेना के 2 जवानों की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा केरी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब सेना की एक एंबुलेंस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने कहा कि सेना की एंबुलेंस नियंत्रण रेखा के पास डुंगी गाला के पास उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब चालक ने तेज मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक और एक जवान की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने उनके शवों को खाई से निकाल लिया।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, उत्तरी सिक्किम के पास एक खड़ी ढलान पर वाहन के फिसलने से सेना के 16 जवानों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। यह वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था और रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *