UP Police- को मिला नया प्रतीक चिन्ह “अशोक स्तंभ” अब दिखेगा वर्दी पर

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) को नया प्रतीक चिह्न (New Insignia) मिला है। डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने इसका अनावरण किया। अब कांस्टेबल से लेकर डीजीपी स्तर तक के सभी रैंक के पुलिस कर्मचारी और अधिकारी अपनी वर्दी पर यही नया प्रतीक चिह्न लगाएंगे। इस नए प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ भी है।

यूपी पुलिस ने ट्वीट कर जताया गर्व

उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल #UPPolice पर इसके बारे में जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है कि सम्मान का यह प्रतीक एक ऐतिहासिक पहल है। डीजीपी यूपी ने #UPPolice के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया है। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि यह सामूहिक विभागीय लोकाचार बनाने में एक लंबा सफर तय करेगा। इसे हर रैंक द्वारा गर्व के साथ पहना जाएगा।

 

पुरानी चिह्न में था तीन धनुष

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले प्रतीक चिह्न में दो मछलियां और तीर-धनुष था। इन तीनों के बीच में वाई (Y) आकार के रेखाएं थीं। जो तीनों को अलग करती थीं। अब इसे बदलकर दो मछलियां और सबसे ऊपर अशोक स्तंभ रखा गया है। देखने में यह चिह्न काफी आकर्षक है। जल्द ही प्रदेशभर के सभी पुलिस कर्मियों की वर्दी पर यह सजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *