ड्रग केस: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया पर फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! NCB ने अदालत में दाखिल की 200 पेज की चार्जशीट

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के लिए बुड़ी खबर है। मुंबई एनसीबी ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बताया है कि मुंबई एनसीबी टीम ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दायर किया है। ड्रग्स के एक मामले में उन्हें 2020 में गिरफ्तार किया गया गया था। ये लोग फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। लेकिन अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद के बाद भारती और हर्ष के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

मालूम हो कि साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद ड्रग का एंगल निकलकर सामने आया था और एनसीबी ने जांच शुरू की थी। एनसीबी की जांच में ड्रग केस से जुड़े मामलों में कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के नाम सामने आए थे। उन्हीं में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम आया था। उस समय NCB ने पूछताछ के लिए रकुल प्रीत, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर को अपने दफ्तर बुलाया था।

NCB ने 21 नवंबर, 2020 को भारती और हर्ष के ऑफिस पर छापेमारी की थी जहाँ से 86.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। उसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया और एनसीबी ने इनसे पूछताछ की। NCB की पूछताछ में हर्ष और भारती ने गांजा लेने की बात कबूली थी। फिर दोनों को कोर्ट ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था लेकिन 23 नवंबर को इनकी जमानत पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पति-पत्नी को 15 हजार रुपये की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। इस मामले में भारती और हर्ष पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (ड्रग्स की थोड़ी मात्रा) और 8 (सी) (ड्र्ग्स की बरामदगी) और 27 (ड्रग्स का सेवन) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

भारती सिंह और हर्ष के घर इसी साल नया मेहमान आया है। दोनों अपने बेटे लक्ष्य के साथ सोशल मीडिया पर टाइम गुजारते हुए नजर आते हैं।

भारती और हर्ष, दोनों को लोग टीवी पर बहुत पसंद करते हैं। दोनों टीवी के साथ यूट्यूब पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। इनका यूट्यूब पर एक चैनल है जिसका नाम है- लाइफ ऑफ लिंबाचिया। इस चैनल को बहुत पसंद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *