‘केजीएफ 2’ के बाद ‘कांतारा’ बनी कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘केजीएफ’ 1 को छोड़ा पीछे

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा में एक तरह से इतिहास रच दिया है। इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है और इसी के साथ इस फिल्म ने कमाई के मामले में मामले में ‘केजीएफ 1’ को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह ‘कांतारा’ कन्नड़ की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ये फिल्म चौथा हफ्ता खत्म होने तक 200 करोड़ रुपए के क्लब को भी पार कर लेगी। बता दें कि ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई का रिकॉर्ड बनाया था और ये फिल्म अब तक कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नंबर 1 पर बनी हुई है। वीकेंड और दिवाली, दोनों की वजह से इस फिल्म को कमाई में बहुत फायदा मिला है। फिल्म ‘कांतारा’ ने विदेशों में भी 18 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह से देखें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 188 करोड़ का कलेक्शन किया है।

कन्नड़ भाषा में रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म मचा रही है धमाल-

फिल्म ‘कांतारा’ सबसे पहले 30 सितंबर, 2022 को कन्नड़ में रिलीज हुई थी। उसके बाद इस फिल्म को 14 अक्टूबर को हिंदी में रिलीज किया गया। दर्शकों से इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला और ये फिल्म अपने रिलीज़ के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाए हुए है। 15 अक्टूबर को इस फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज़ किया गया। उसके बाद 20 अक्टूबर को मलयालम में रिलीज किया गया।

अलग अलग प्रदेशों में ‘कांतारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-

कर्नाटक- 111.25 करोड़
एपी/टीएस- 27.25 करोड़
तमिलनाडु- 3 करोड़
केरल- 2 करोड़
उत्तर भारत- 27 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *