क्रांतिकारी कामरेड शिव वर्मा मीडिया अवार्ड्स का आयोजन सफल रहा

वर्ष 2022 -23 का “शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जीवन पर्यन्त सम्मान “ दिल्ली से 25 बरस से लगातार छप रही हिंदी पत्रिका समयांतर के संपादक और चर्चित उपन्यास लेकिन दरवाजा के रचियता पंकज बिष्ट को देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2022 को पीपुल्स मिशन के ट्रस्टी और हिन्दु कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के रिटायर प्रोफेसर ईश मिश्र ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में की। यह सम्मान पंकज बिष्ट को उनके अगले जन्मदिन पर प्रेस क्लब में ही आयोजित किए जाने वाले समरोह में भेंट किया जायेगा. प्रतीक रूप में उन्हें ताजा फूलों का बुके, कलम और भारत के संविधान पर एनसीआरटी की हिंदी और अंग्रेजी किताबें भेंट की गई. दिवंगत कार्टूनिस्ट और चित्रकार आरके लक्ष्मण के बेजोड़ इलस्ट्रेशन के साथ छपी इस किताब की प्रतियां क्रांतिकारी कामरेड शिव वर्मा मीडिया अवार्ड्स 2021-22 के विजेताओं को भी उसी शाम प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में सप्रेम भेंट की गई। उन सबको खास रूप से तैयार  काफ़ी / चाय मग भी भेंट किया गया जिस पर कार्ल मार्क्स, शहीद भगत सिंह, क्रांतिकारी कामरेड शिव वर्मा और शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के स्केच बने हैं। भारी बारिश के कारण कई पुरस्कार विजेता कार्यक्रम में नहीं पहुँच सके।भारत समाचार टीवी चैनल (लखनऊ) के संपादक ब्रजेश मिश्र का पुरस्कार उनके दिल्ली ब्यूरो के साथियों ने ग्रहण किए.उन्हें पुरस्कार स्वरूप शहीद भगत सिंह का लेमिनेटेड पोट्रेट और और कलम भेंट की गई.

2 thoughts on “क्रांतिकारी कामरेड शिव वर्मा मीडिया अवार्ड्स का आयोजन सफल रहा”

  1. Hello! I could have sworn I’ve been to this blog before but after browsing through some of the post I realized it’s new to me. Anyways, I’m definitely happy I found it and I’ll be book-marking and checking back frequently!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *