भाजपा ने राज्यों में किया फेरबदल, बिहार और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं मदन राठौड़ को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए, भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया है।”

https://x.com/BJP4India/status/1816538415212691538

बिहार में दिलीप जायसवाल को सम्राट चौधरी की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जायसवाल फिलहाल बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं। वह 2009 से लगातार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और ये उनका तीसरा कार्यकाल है। वैश्य समाज से आने वाले दिलीप जायसवाल की सीमांचल के इलाके में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वह लंबे अरसे से बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष हैं।

वहीं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने छह राज्यों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए हैं: असम के लिए हरीश द्विवेदी, चंडीगढ़ के लिए सांसद अतुल गर्ग, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के लिए अरविंद मेनन, राजस्थान के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल, और त्रिपुरा के लिए डॉ. राजदीप रॉय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *