रिटायर आईएएस अधिकारी की पत्नी ने सौतेले बेटे, सौतेले दामाद पर लगाया रेप का आरोप

एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में उनके सौतेले बेटे और सौतेले दामाद ने उनके घर पर उनका यौन उत्पीड़न किया। महिला की उम्र 40 वर्ष है और वह लखनऊ की रहने वाली है। उन्होंने एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से दूसरी शादी की थी। अधिकारी की पहली शादी से तीन बेटी और एक बेटा है।

महिला ने अपनी शिकायत में आईएएस अधिकारी के बेटे और दामाद पर घटना का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया गया। उसने आरोप लगाया कि दहेज की मांग की गई और इनकार करने पर उसके सौतेले बच्चों ने उसे बुरी तरह पीटा।

महिला के मुताबिक, अप्रैल में उसे करीब पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके सौतेले बेटे और दामाद ने उसके साथ रेप किया।

उसने दावा किया कि विरोध करने पर उसे पीटा गया और इस दौरान खाना भी नहीं दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति और उसके परिवार ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उससे कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया।

इसके बाद, तबीयत बिगड़ने के कारण उसे वापस उसके माता-पिता के घर भेज दिया गया।

शहर के ग़ाज़ीपुर इलाके के इंदिरा नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त अभिजीत शंकर ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है।

2 thoughts on “रिटायर आईएएस अधिकारी की पत्नी ने सौतेले बेटे, सौतेले दामाद पर लगाया रेप का आरोप”

  1. Its like you read my mind You appear to know a lot about this like you wrote the book in it or something I think that you could do with some pics to drive the message home a little bit but instead of that this is fantastic blog An excellent read I will certainly be back

  2. I have been surfing online more than 3 hours today yet I never found any interesting article like yours It is pretty worth enough for me In my opinion if all web owners and bloggers made good content as you did the web will be much more useful than ever before

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *