बॉलीवुड सेलेब्स ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट; अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार की वोटिंग

महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हुआ और इस दौरान कई बॉलीवुड कलाकारओं ने वोटिंग की। एक्टर जान्हवी कपूर, राजकुमार राव, अक्षय कुमार और सान्या मल्होत्रा ​​मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले पहले लोगों में से थे। अगस्त 2023 में अपनी भारतीय नागरिकता वापस पाने के बाद अक्षय कुमार ने सोमवार को पहली बार मतदान किया। मतदान करने के बाद कुमार ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए मीडिया से बात की।

मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने अगस्त 2023 में भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ”मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसी को ध्यान में रखकर वोट किया है। भारत को उसी के लिए वोट करना चाहिए जिसे वे सही मानते हैं। मुझे लगता है कि मतदान का प्रतिशत अच्छा रहेगा।”

https://x.com/ANI/status/1792375951126585360

अक्षय कुमार ने 1990 के दशक में कनाडाई नागरिकता के लिए आवेदन किया था जब उनकी 15 फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। हालाँकि, जैसे-जैसे उनका करियर भारत में फलता-फूलता गया, उन्होंने फियर से 2019 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया।

मुंबई के बांद्रा पश्चिम के एक बूथ पर और फरहान अख्तर और जोया अख्तर भी मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने मतदान के बाद अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाया और लोगों से वोट करने की अपील की। अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा, मेरा वोट सुशासन के लिए है, ऐसी सरकार के लिए जो सभी लोगों का ख्याल रखे। कृपया बाहर निकलें और वोट करें।”

https://x.com/ANI/status/1792377192393126339

मुंबई में एक पोलिंग बूथ पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी सुबह मतदान करने पहुंचीं। उनके हाथों में वोटर कार्ड देखा गया। जान्हवी कपूर गुलाबी अनारकली सूट में सजी-धजी थीं।

https://x.com/shaandelhite/status/1792393066093203902

वहीं बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव मुंबई में ज्ञानकेंद्र हाई स्कूल में स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। सान्या मल्होत्रा ​​ने ज्ञानकेंद्र हाई स्कूल में अपना वोट डाला।

https://x.com/DDNational/status/1792419778042220947

फिल्म अभिनेत्री बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई में मतदान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल भी वोट डालने पहुंचे। हेमा मालिनी खुद मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

https://x.com/ANI/status/1792430469101080636

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और रणदीप हुड्डा ने मुंबई में मतदान किया। वोट डालने के बाद फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, ”लोकतंत्र में वोट के ज़रिए आपको अपना और अपने देश का भविष्य तय करने का अधिकार है। आपको वोट ज़रूर करना चाहिए। लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लें और वोट करें।”

https://x.com/ANI/status/1792427523084792047

अभिनेत्री ईशा देओल ने कहा, “मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और वोट करें. यह हमारा अधिकार है। हर वोट मायने रखता है। वह (पीएम मोदी) देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह हमारे देश को आगे ले जा रहे हैं।’

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपनी पत्नी के साथ मुंबई में मतदान किया।

इसके अलावा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी मुंबई में वोट डाला। अनुपम खेर ने कहा, आज लोकतंत्र का त्योहार है और हमें बाहर आकर अगले 5 वर्षों के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए।

मालूम हो कि सोमवार को महाराष्ट्र में सभी 13 सीटों पर मतदान हुआ। मुंबई नॉर्थ सीट पर बीजेपी से पीयूष गोयल और कांग्रेस से भूषण पाटिल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से शिवसेना के रवींद्र वायकर और शिवसेना यूबीटी के अमोल कीर्तिकर, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी के मिहिर कोटेचा, शिवसेना यूबीटी से संजय दिना पाटिल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी के उज्जवल निकम, कांग्रेस से वर्षा गायकवाड़, मुंबई साउथ सेंट्रल से शिवसेना से राहुल शेवाले, शिवसेना यूबीटी से अनिल देसाई, मुंबई साउथ से शिवसेना से यामिनी जाधव, शिवसेना यूबीटी से अरविंद सांवत, ठाणे से शिवसेना के नरेश म्हास्के, शिवसेना यूबीटी से राजन विचारे, कल्याण से शिवसेना से श्रीकांत शिंदे, शिवसेना यूबीटी से वैशाली दरेकर राणे, भिंवडी से बीजेपी से कपिल पाटिल, शरद पवार गुट से सुरेश म्हात्रे, पालघर से बीजेपी से डॉ. हेमंत सावरा, शिवसेना यूबीटी से भारती कामडी, नासिक से शिवसेना से हेमंत गोडसे, शिवसेना यूबीटी से राजाभाऊ वाजे, डिंडोरी से बीजेपी की डॉ. भारती पवार, शरद पवार गुट से भास्कर भागरे, धुले से बीजेपी से डॉ. सुभाष भामरे और कांग्रेस से शोभा बच्छाव उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *