मणिपुर के मोरेह में उग्रवादियों का पुलिस चौकी पर हमला, 2 सुरक्षाकर्मी मारे गए

मणिपुर के मोरेह कस्बे में उग्रवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं। टेंगनौपाल जिले में संदिग्ध कुकी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में दो अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान मणिपुर राइफल्स के जवान वांगखेम सोमोरजीत और ताखेलंबम शैलेश के रूप में की गई है।पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने मोरेह में एसबीआई के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की।

इसके अलावा उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर आरपीजी गोले दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

सिक्योरिटी फोर्सेज द्वारा सीमावर्ती शहर में एक पुलिस अधिकारी की हत्या से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के ठीक 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला किया। फिलिप खोंगसाई पिछले साल नवंबर में मोरेह में पूर्व पुलिस अधिकारी आनंद चोंगथम की हत्या का मुख्य आरोपी था।

इस बीच, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान असम राइफल्स के कैस्पर वाहन की चपेट में आने से एक कुकी-ज़ो महिला की भी कथित तौर पर मौत हो गई।

इससे पहले, मणिपुर सरकार ने टेंगनौपाल के राजस्व अधिकार क्षेत्र के भीतर शांति भंग होने, सार्वजनिक शांति में अशांति और मानव जीवन और संपत्ति के लिए गंभीर खतरे की संभावना के इनपुट के बाद 16 जनवरी को सुबह 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *