जी रुद्र राजू के पद छोड़ने के बाद वाईएस शर्मिला को आंध्र कांग्रेस पीसीसी चीफ किया गया नियुक्त

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला को राज्य इकाई का कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मिला 4 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं और उन्होंने अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) के कांग्रेस में विलय की घोषणा की थी।

कांग्रेस का यह कदम गिदुगु रुद्र राजू के आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सामने आया है। कांग्रेस ने एक बयान में आंध्र प्रदेश के निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष रुद्र राजू को कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की।

https://x.com/INCIndia/status/1747182285672317003?s=20

शर्मिला 4 जनवरी को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। पिछले साल के तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के बाद, उन्होंने पार्टी को भारत की सबसे बड़ी और सबसे धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना उनके पिता का सपना था।

कांग्रेस की सराहना करते हुए शर्मिला ने कहा था कि यह देपार्टी अटूट रूप से सभी समुदायों की सेवा करती है और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करती है।

शर्मिला ने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और हमारे राष्ट्र की नींव का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उनके पिता का सपना था और उन्हें इसमें योगदान देकर खुशी होगी।

मालूम हो कि तेलंगाना में हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान, शर्मिला ने के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले बीआरएस के कथित भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *