“ओम शांति ओम” और “इकबाल” फ्रेम श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी के बाद हालात स्थिर

छोटे पर्दे से रुपहले पर्दे पर “इकबाल” के जरिये डेब्यू करने वाले बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर श्रेयस तलपड़े को शूटिंग से लौटने के बाद आया हार्ट अटैक। गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती। उन्हें मुम्बई के बेलिव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। अभी युनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक श्रेयस की आने वाली फिल्मों में इमरजेंसी और वेलकम टू द जंगल है। इसी फिल्म के सेट पर श्रेयस काम कर रहे थे। काम के बाद घर लौटने पर उन्हें अटैक आया।

जानकारी मिली है, उन्होंने पूरे दिन फिल्म की शूटिंग की। वो सेट पर मजाक-मस्ती भी करते रहे। उन्होंने एक्शन सीन की भी शूटिंग की। पूरा दिन शूटिंग खत्म करके जब वो घर गए तो वो ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उनकी पत्नी उन्हें फौरन अस्पताल लेकर गईं। बताया जा रहा है कि अभी डॉक्टर ने उन्हें दो दिनों के ऑब्जर्वेशन में रहने को कहा है।

वेलकम टू द जंगल के बारे में

वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है, जिसे मेकर्स ने कुछ महीने पहले ही अनाउंस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। हाल ही में अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। श्रेयस भी शूटिंग का हिस्सा हैं।

परेश रावल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे ज्योती देशपांडेय और फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वहीं अहमद खान इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।

One thought on ““ओम शांति ओम” और “इकबाल” फ्रेम श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी के बाद हालात स्थिर

  1. Hello, Neat post. There is a problem with your website in web explorer, may check thisK IE still is the marketplace leader and a large part of people will miss your fantastic writing due to this problem.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *