भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा बने डिप्टी सीएम; पीएम मोदी रहे मौजूद

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शर्मा के साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तीनों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद की शपथ दिलाई।

https://x.com/BJP4Rajasthan/status/1735573823863525627?s=20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री प्रतिष्ठित अल्बर्ट हॉल के सामने समारोह में शामिल हुए।

जयपुर में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल थे।

https://x.com/ANI/status/1735567433174569146?s=20

शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।

समारोह से पहले, शर्मा ने राज्य की राजधानी में गोविंद देवजी मंदिर में पूजा की और टोंक रोड पर पिंजरापोल गौशाला में गायों को खाना खिलाया। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और समर्थक भी थे।

शर्मा ने एक अन्य मंदिर का भी दौरा किया।

इसके बाद भाजपा नेता जवाहर सर्किल के पास बालाजी टावर स्थित अपने आवास पर गए जहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने परिसर में एक शिव मंदिर का भी दौरा किया।

मालूम हो कि शर्मा ने सांगानेर विधानसभा सीट पर प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पुष्पेंद्र भारद्वाज के खिलाफ 145,162 वोट हासिल किए थे जबकि भारद्वाज को 97,081 वोट मिले। वह चार बार भाजपा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।

मंगलवार (12 दिसंबर) को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े की मौजूदगी में शर्मा को मनोनीत मुख्यमंत्री घोषित किया गया था।

राज्य में हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 115 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं थीं। विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था।

One thought on “भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा बने डिप्टी सीएम; पीएम मोदी रहे मौजूद

  1. Write more, thats all I have to say. Literally, it seems as though you relied on the video to make your point. You obviously know what youre talking about, why throw away your intelligence on just posting videos to your blog when you could be giving us something informative to read?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *