3 राज्यों में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा धन्यवाद, बोले- ‘हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीन राज्यों यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत के बाद वहां की जनता को धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।”

https://x.com/narendramodi/status/1731268188951003196?s=20

पीएम मोदी ने तेलंगाना में भी हार स्वीकार की, जहां कांग्रेस ने 119 सीटों वाली विधानसभा में 64 सीटों पर जेट दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा, “तेलंगाना के मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, भाजपा को आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। पिछले कुछ वर्षों में, यह समर्थन केवल बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी यह प्रवृत्ति जारी रहेगी। तेलंगाना के साथ हमारा बंधन अटूट है, और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्त्ता के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं।”

https://x.com/narendramodi/status/1731268606745604174?s=20

भाजपा ने रविवार को तीन प्रमुख राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जोरदार चुनावी प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 167, राजस्थान की 199 सीटों में से 116 और छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 55 पर बीजेपी आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *