प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण वाले गीत ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ को ‘बेस्ट ग्लोब म्यूजिक परफॉरमेंस’ के तहत ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। फालू और गौरव शाह के इस गीत में प्रधानमंत्री के एक भाषण के कुछ अंश हैं जो उन्होंने इस साल मार्च में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्ना) सम्मेलन का उद्घाटन करते समय दिया था।
https://x.com/RecordingAcad/status/1723019860215832773?s=20
पीएम मोदी ने दिल्ली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, ”मुझे खुशी है कि आज जब दुनिया ‘इंटरनेशनल मिलेट ईयर’ मना रही है, भारत इस अभियान का नेतृत्व कर रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा था कि किसानों और नागरिकों के प्रयासों से ‘श्री अन्न’ भारत और दुनिया की समृद्धि में एक नया आयाम जोड़ेगा।
प्रधानमंत्री के भाषण के इस हिस्से को फालू और गौरव शाह ने गाने में शामिल किया।
अबंडेंस इन मिलेट्स गीत 16 जून को रिलीज हुआ था। इस गीत के रिलीज होने से पहले खुद फाल्गुनी शाह ने ये बताया कि ये गीत पीएम मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ मिलकर लिखा है। उन्होंने बताया था कि यह गीत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें पीएम मोदी भी नजर आए हैं। फालू के मुताबिक इस गीत की रचना दुनिया में भुखमरी को कम करने और अत्यंत पोषक अनाज की महत्ता को को बताने और जागरुकता बढ़ाने के लिए की गई थी।
गाना यहां सुनें:
छह अन्य गीतों को ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन’ श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है।
फालू शाह को कई बार ग्रैमी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है और उन्होंने 2022 में अपने एल्बम ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए ‘बेस्ट चिल्ड्रन एल्बम’ का पुरस्कार जीता। उनके पति गौरव ने भी पहले उनके साथ प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और दोनों ‘फोरस रोड’ नामक उनके बैंड का हिस्सा थे।
