कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि अडानी समूह ने कोयला आयात के लिए जरूरत से ज्यादा बिल बनाए, जिससे बिजली की कीमतें बढ़ गईं। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में अडानी समूह ने लोगों से कुल 32,000 करोड़ रुपये हड़प लिए।
नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “गौतम अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और भारत पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। उन्होंने भारत के सबसे गरीब लोगों की जेब से लगभग 32,000 करोड़ रुपये लिए हैं।”
https://x.com/INCIndia/status/1714523247952191793?s=20
राहुल ने कहा, “पहले हमने 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है। अब पता चलता है कि 20 हजार करोड़ का आंकड़ा गलत था उसमें 12 हजार करोड़ और जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ हो गया है। अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वह हिंदूस्तान पहुंचता है उसके दाम दोगुना हो जाता है। ऐसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए अडानी ने हिंदूस्तान की जनता के जेब से निकाला है।”
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने बिजली पर सब्सिडी दी थी और सत्ता में वापस आने पर उसकी मध्य प्रदेश में भी ऐसा करने की योजना है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह समझना चाहिए कि उनके बिल इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि अडानी ने उनके साथ घोटाला किया है।
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने “अडानी और रहस्यमय कोयले की कीमतें” नाम से एक स्टोरी की थी लेकिन भारत में इस मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने कहा, “वह (अडानी) सबसे गरीब लोगों से पैसा लेते हैं। यह कहानी किसी भी सरकार को गिरा देगी। यह सीधी चोरी है। अडानी को पीएम मोदी ने बार-बार बचाया है। मुझे समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर कभी टिप्पणी क्यों नहीं करते।”
उन्होंने पूछा कि अडानी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?
https://x.com/INCIndia/status/1714529719591350575?s=20
उन्होंने कहा, “SEBI, मोदी सरकार से कहती है कि उन्हें अडानी मामले में दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं तो फिर फाइनेंशियल टाइम्स को दस्तावेज कैसे मिल रहे हैं? ये मामला पूरा साफ है। अडानी की रक्षा हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।”
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस सत्ता में आने पर अडानी मुद्दे पर जांच शुरू करेगी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, “हां, क्यों नहीं।”
https://x.com/INCIndia/status/1714527711048388966?s=20
अडानी के मुद्दे पर INDIA गठबंधन के एकजुट होने के बावजूद शरद पवार की अडानी से मुलाकात पर सवाल नहीं उठाए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैंने शरद पवार से यह सवाल नहीं पूछा क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं हैं। शरद पवार अडानी को नहीं बचा रहे हैं, PM मोदी बचा रहे हैं इसीलिए मैंने उनसे यह सवाल पूछा। अगर शरद पवार प्रधानमंत्री होते और अडानी को बचाते, तो मैं शरद पवार से यह सवाल पूछ रहा होता।”
कांग्रेस नेता का ये दावा अडानी समूह द्वारा एक बयान जारी करने के एक हफ्ते बाद आया है। कंपनी ने एक बयान में यूके स्थित मीडिया आउटलेट फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) पर “दुर्भावनापूर्ण अभियान” चलाने का आरोप लगाया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मीडिया आउटलेट समूह के वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए पुराने और निराधार आरोपों को दोहरा रहा है।
एक विस्तृत बयान में, अदानी समूह ने सार्वजनिक चिंता की आड़ में अज्ञात हितों की पूर्ति के लिए एफटी के “विस्तारित अभियान” की निंदा की।
