बिलासपुर में बोले राहुल गांधी- ‘जातीय जनगणना से देश को फायदा होगा’; ‘ग्रामीण आवास न्याय योजना’ भी किया लॉन्च

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी बिलासपुर के परसदा में आवास न्याय सम्मेलन में शामिल हुए। राहुल गांधी ने रिमोट कंट्रोल के जरिए चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पास भी रिमोट कंट्रोल है, लेकिन वह इसे ‘गुप्त रूप से’ दबाते हैं।

https://x.com/INCIndia/status/1706249978174464161?s=20

राहुल गांधी ने कहा कि आज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए। छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी आपके खाते में इसी तरह पैसे आएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, “हम रिमोट कंट्रोल का बटन खुले में दबाते हैं। लेकिन भाजपा इसे गुप्त रूप से दबाती है और अडानीजी को मुंबई हवाई अड्डा मिल जाता है – सार्वजनिक क्षेत्र निजी हो जाता है।” राहुल गांधी ने कहा, “और जब मैंने लोकसभा में अडानी पर पीएम मोदी से सवाल किया तो मुझे जवाब मिला, मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।”

https://x.com/INCIndia/status/1706250895028105504?s=20

https://x.com/INCIndia/status/1706253184161685570?s=20

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर से कहा, “भारत सरकार में 90 सचिवों में से केवल 3 ही ओबीसी हैं…जाति जनगणना हिंदुस्तान का एक्स-रे है।” राहुल गांधी ने कहा, “इससे तय होगा कि वहां कितने दलित, ओबीसी, एससी/एसटी हैं। लेकिन सरकार जाति जनगणना से भाग रही है। कांग्रेस सरकार जाति जनगणना कराएगी। यह मेरा वादा है।”

https://x.com/INCIndia/status/1706255592732447075?s=20

राहुल ने कहा, “चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने पांच लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं।”

https://x.com/INCIndia/status/1706247606031036484?s=20

इससे पहले सोमवार सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलदा और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राहुल गांधी का स्वागत किया। एयरपोर्ट से राहुल गांधी मेफेयर लेक रिसोर्ट पहुंचे और वहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह बिलासपुर के लिए रवाना हो गए।

दरअसल प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है जिसकों लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कमर कस ली है। राहुल गांधी के दौरे को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *