पीएम मोदी का ‘INDIA’ गठबंधन पर कटाक्ष, कहा- ‘वे सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं’

विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘इंडिया’ गुट पर ‘सनातन धर्म’ को ख़त्म करने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस INDI ALLIANCE (गठबंधन) के लोग उस ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी। यह INDI ALLIANCE (गठबंधन) ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहते हैं। आज उन्होंने सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा।

https://x.com/ANI/status/1702219241569788135?s=20

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी ‘घमंडिया’ गठबंधन ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा, “कुछ समूह देश और समाज को विभाजित करने के लिए काम कर रहे हैं…वे INDI गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने भारत की संस्कृति पर हमला करने के लिए एक छिपे हुए एजेंडे पर भी फैसला किया है। INDI गठबंधन ‘सनातन को खत्म करने के संकल्प के साथ आया है।”

https://x.com/ANI/status/1702217403286073520?s=20

पीएम ने कहा, “INDI ALLIANCE (गठबंधन) को कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है लेकिन मुंबई में बैठक में इन्होंने अपनी नीति और रणनीति बना ली है… इनकी नीति-रणनीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है। INDI गठबंधन की रणनीति भारत की आस्था पर हमला करने की नीति है। INDI गठबंधन की नीयत है कि भारत को जिस विचारों, संस्कारों, परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है उसे तबाह कर दो।”

बता दें कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की “सनातन धर्म को खत्म करने” वाली टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था। पीएम मोदी ने इससे पहले अपने मंत्रियों से इस टिप्पणी पर उचित प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया था।

इस महीने की शुरुआत में डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से की थी। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा 28 विपक्षी दलों के समूह, इंडिया गठबंधन को निशाना बना रही है।

इस बहस में घी डालते हुए डीएमके के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने इसकी तुलना कुष्ठ रोग और एचआईवी जैसी बीमारियों से की। इस टिप्पणी ने भाजपा को विपक्षी नेताओं पर “गहरे हिंदूफोबिया” से पीड़ित होने का आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है जिसे सत्ता के लिए जीने वाले लोग मिटा नहीं सकते। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी भारत में रहने वाले कई लोग सनातन धर्म को अपमानित कर रहे हैं। वे भारतीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते।”

जैसे-जैसे विवाद बढ़ता जा रहा है, सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर अब महाराष्ट्र के ठाणे में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि स्टालिन की टिप्पणी से सनातन धर्म का पालन करने वालों की भावनाओं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बता दें कि गुरुवार को PM मोदी मध्य प्रदेश के बीना पहुंचे थे जहां उन्होंने 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जिसमें बीना रिफाइनरी में ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने नर्मदापुरम जिले में ‘विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ सहीत 10 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं में इंदौर में 2 आईटी पार्क, रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और राज्य भर में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया। लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा कर रा था। आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली पहुंच रही है… आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी। इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है। आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *