जैसलमेर में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, 74 साल में सितंबर का सबसे गर्म दिन रहा

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 74 वर्षों में सितंबर महीने में सबसे अधिक है।विभाग ने कहा है कि यह अब तक का उच्चतम स्तर है, जो मौसम के सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि सितंबर में जैसलमेर में पिछला उच्चतम तापमान 10 सितंबर 1949 को 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रेगिस्तान के कई इलाके शनिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे।

40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बाड़मेर राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 39.5 डिग्री, जालौर में 38.7 डिग्री और गंगानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *