बिहार के अररिया जिले में आज सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान बिमल यादव के रूप में हुई है, जो दैनिक जागरण में कार्यरत थे। अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर उन पर गोलीबारी की। रानीगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचे चार लोगों ने उनके सीने में गोली मार दी। यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Unidentified assailants gunned down a journalist of a Hindi daily in #Bihar’s #Araria district.
The incident occurred in Prem Nagar under Raniganj police station at around 5 a.m. pic.twitter.com/4mgzoZ4wLS
— IANS (@ians_india) August 18, 2023
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और क्षेत्र के सांसद सहित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, “बिहार के अररिया के रानीगंज बाजार इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे दैनिक जागरण के पत्रकार विमल की चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एफएसएल टीम मौके पर है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”
Araria, Bihar | "In the Raniganj Bazar area, a journalist namely Vimal Kumar Yadav was shot dead by unidentified miscreants…post-mortem is being done, dog squad has been called to the murder spot…investigation is on and efforts to arrest the culprits are underway": Ashok… pic.twitter.com/ipvhw6nabL
— ANI (@ANI) August 18, 2023
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कानून-व्यवस्था लागू करने में विफलता के लिए नीतीश के नेतृत्व वाली बिहार सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कानून व्यवस्था में विफल रही है। चिराग ने आगे कहा- बिहार मे पुलिस को अपराधी गोली मार दे रहे मुख्यमंत्री जी आप क्या कर रहे है। बिहार मे पुलिस के जवान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। आपको बस समीकरण बना कर इधर-उधर कर सरकार मे रहने की आदत हो गई है। बिहार की जनता को भूल गए हैं आप। पत्रकार की हत्या हो गई आप चुप हैं, क्यों?
VIDEO | “He (Nitish Kumar) should go show these statistics to families of police officials who lost their sole bread-winner, he should show it to the family of that journalist (shot dead in Araria),” says LJP chief @iChiragPaswan on Bihar CM's 'crime in Bihar is less than other… pic.twitter.com/9zuB4VoJLX
— Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2023
बिहार के मुख्यमंत्री की ‘बिहार में अपराध अन्य राज्यों की तुलना में कम है’ वाली टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “उन्हें (नीतीश कुमार को) उन पुलिस अधिकारियों के परिवारों को ये आंकड़े दिखाने चाहिए, जिन्होंने अपना एकमात्र कमाने वाला खो दिया है।”
वहीं राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “जब भी ऐसी कोई घटना होती है, तो यह राज्य सरकार के लिए एक चुनौती होती है। लेकिन अगर आप समयसीमा को देखें, तो जांच पूरी हो जाती है और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्हें (भाजपा) कुछ भी कहने से पहले मणिपुर को याद करना चाहिए।”
VIDEO | "Whenever such an incident takes place, it is a challenge for the state government. But if you look at the timeline, the investigation is concluded and accused is arrested within 24 hours. They (BJP) should remember Manipur before saying anything," says RJD MP… pic.twitter.com/85eL4r8BjW
— Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2023
अररिया जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा, “यह दिल दहला देने वाली घटना है। यह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाता है।”
VIDEO | "It's a heart-breaking incident. This raises questions on law and order situation in the state," says Amarendra Kumar, President of Araria District Journalist Association, on journalist's murder. pic.twitter.com/xENzzcu63x
— Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2023
