राजस्थान में महिला का अपहरण, तेजाब से हमला; कुएं में मिला शव

राजस्थान के करौली जिले में 18 वर्षीय महिला का शव एक कुएं में मिला। जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर महिला का अपहरण किया गया और उस पर तेजाब भी फेंका गया। सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित विपक्षी भाजपा नेताओं और महिला के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया, जहां शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।

पीड़ित के परिजनों ने दोषी की तुरंत गिरफ्तारी और 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है।

नादौती के SHO बाबू लाल ने बताया कि टोडाभीम क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी महिला बुधवार को लापता हो गई थी। अधिकारी ने कहा, उसके परिवार के सदस्यों ने एक शिकायत में कहा है कि उसका अपहरण कर लिया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता मीना ने दावा किया कि महिला का अपहरण किया गया, बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *