आंध्र प्रदेश: 10वीं के छात्र को सहपाठी ने ही पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक किशोर को उसके सहपाठियों ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उप्पला अमरनाथ के रूप में पहचाने जाने वाला पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र था और सुबह करीब 7 बजे ट्यूशन के लिए जा रहा था। उसी समय उसके सहपाठी वेंकटेश्वर रेड्डी और अन्य लोगों ने उस पर हमला किया। जैसे ही अमरनाथ को आग लगाई गई, वह मदद के लिए चिल्लाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग की लपटों को बुझाया और गंभीर रूप से झुलसे अमरनाथ को अस्पताल ले गए। लेकिन पुलिस ने कहा कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपी वेंकेटेश्वर पीड़ित की बहन को परेशान कर रहा था। इस वजह से 10वीं के छात्र ने वेंकेटेश्वर को ऐसा ना करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, परिजनों के आरोपों की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

अमरनाथ ने पुलिस को दिए अपने बयान में वेंकटेश्वर रेड्डी और दो अन्य लोगों को हमलावर बताया।

पुलिस ने बताया, “उप्पलावरिपलेम के खेतों में एक 15 वर्षीय लड़का झुलसा हुआ पाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अमरनाथ (15) के रूप में पहचाना गया है। जब यह घटना हुई तो वह ट्यूशन के लिए जा रहा था। पीड़ित ने तीन आरोपियों को नामजद किया है। हमने उन्हें हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। हमले के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *