रोजगार मेला: पीएम मोदी बोले- “भारत के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के लिए काम कर रही है सरकार”

पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में 70,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। नई नियुक्तियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ परिवारवादी, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार करने वाली और देश के नौजवानों को लूटने वाली पार्टियां हैं, उनका रास्ता है ‘रेट कार्ड’ जबकि हम युवाओं के भविष्य को ‘सेफ गार्ड’ करने का काम कर रहे हैं। रेट कार्ड आपके सपनों को चूर-चूर कर देते हैं जबकि हम आपके संकल्पों को साकार करने में लगे हैं। आपकी और आपके परिवार की सभी इच्छाओं और आकांक्षाओं को ‘सेफ गार्ड’ करने में लगे हैं।

पीएम मोदी ने 70 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवादी पार्टियों ने भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देकर युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पहले एक से डेढ़ साल का समय लगता था, लेकिन अब यह पारदर्शी तरीके से कुछ महीनों में खत्म हो जाता है।

उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा, “हमने देखा है कि कैसे वंशवादी राजनीतिक दलों ने सभी व्यवस्थाओं में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। जब सरकारी नौकरियों की बात आती है, तो ये पार्टियां भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं। इन वंशवादी पार्टियों ने करोड़ों युवाओं को धोखा दिया है।”

उन्होंने कहा कि, ‘2014 में जब हमारी सरकार आई तो पारदर्शिता आई और भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद भी खत्म हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ये रोजगार मेले NDA और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं। आज एक बार फिर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। मुझे खुशी है कि भाजपा के शासन वाली राज्य सरकारे भी लगातार इस तरह के रोजगार मेले आयोजित कर रही हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब एक दशक पहले की तुलना में अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश है। पीएम ने कहा कि निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर हैं। उन्होंने कहा, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसी पहलों के साथ स्वरोजगार के अवसर भी हैं।

पीएम मोदी ने कहा- “”अतीत में हमारी अर्थव्यवस्था के लिए ऐसा विश्वास कभी नहीं रहा। एक ओर, महामारी के कारण मंदी थी और दूसरी ओर, युद्ध (यूक्रेन) के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई थी। इन सभी चुनौतियों के बावजूद, भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के फैसलों से निजी क्षेत्र में लाखों अवसर उपलब्ध हुए हैं। आज भारत में निजी और सरकारी सेक्टर दोनों ही जगह नौकरियों के निरंतर नए मौके बन रहे हैं। बहुत बड़ी संख्या में हमारे नौजवान स्वरोजगार के लिए भी आगे आ रहे हैं। गारंटी के बिना बैंक से लोन दिलाने वाली मुद्रा योजना ने करोड़ो युवाओं की मदद की है। सरकार से मदद पाने वाले नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं।

मोदी ने कहा, “आजादी का अमृत काल’ के रूप में सरकारी भूमिकाओं में कदम रखने वालों के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवधि है, जहां इन नव नियुक्तों के सामने अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य है।”

उन्होंने कहा कि राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में अनाचार, जनता के धन का दुरूपयोग पिछली सरकारों की पहचान हुआ करती थी। पीएम ने कहा, “आज, भारत अपनी राजनीतिक स्थिरता के लिए जाना जाता है। यह विश्व स्तर पर बहुत मायने रखता है। भारत सरकार अपनी निर्णायकता के लिए जानी जाती है … भारत सरकार की पहचान उसके आर्थिक और प्रगतिशील सामाजिक सुधारों से होती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है। राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता-जनार्दन के धन का दुरूपयोग पुरानी सरकारों में यही पहचान बन गई थी। आज भारत सरकार की पहचान उसके निर्णायक फैसलों से होती है। आज भारत सरकार की पहचान उसके आर्थिक और प्रगतिशील सामाजिक सुधारों से हो रही है। आज पूरी दुनिया हमारी विकास यात्रा में साथ चलने को तत्पर है। भारत को लेकर विश्वास और हमारी अर्थव्यवस्था पर इतना भरोसा पहले कभी नहीं रहा। तमाम कठिनाइयों के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां उत्पादन के लिए भारत आ रही हैं। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *