छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में सीआरपीएफ की 85 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को जिला अस्पताल ले जाया गया और आगे की चिकित्सा सहायता के लिए रायपुर भेजा जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा, “बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 85बीएन के दो जवान घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है।”
बीजापुर के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
इससे पहले अप्रैल में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मी और एक चालक की मौत हो गई थी।
यह घटना अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई जब राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के बाद लौट रही थी।
