WFI प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने लगाया बैनर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में एक बैनर लगाया है। सिंह पर यौन उत्पीडऩ का आरोप है। बृजभूषण, जो भाजपा सांसद भी हैं, उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए बैनर को जनकपुर से छोटेबेठिया मार्ग पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

नक्सलियों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान की भी आलोचना की है। उन्होंने इसे “मात्र पाखंड” करार दिया है। बांदे पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र में परतापुर एरिया कमेटी द्वारा बैनर लगाया गया है।

मालूम हो कि भारत के शीर्ष पहलवानों, जिन्हें पिछले सप्ताह नई दिल्ली में जंतर मंतर पर उनके विरोध स्थल से खींचकर हटा दिया गया था, ने सरकार को बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट, संगीता फोगट और बजरंग पुनिया इस साल अप्रैल से डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *