सूरत के शख्स पर गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालने का आरोप, मामला दर्ज

सूरत में एक व्यक्ति पर एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और शारीरिक रूप से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। इस व्यक्ति के साथ महिला का संबंध था। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि आरोपी ने उसके गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दी थी।

निकुंज कुमार अमृत भाई पटेल के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने यह तथ्य छिपाया कि वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी दूसरे गांव में अलग रह रही थी। वो महिला को एक रिश्ते में बहला फुसला कर ले गया, जो कुछ समय तक जारी रहा जब तक कि उसे (महिला को) उसकी सच्चाई के बारे में पता नहीं चला।

जब प्रेमिका को उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में पता चला तो कपल में झगड़ा हो गया और पुलिस के अनुसार महिला ने पटेल से दूरी बनाने का फैसला किया।

महिला के फैसले से नाराज पटेल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को केबल के तार से पीटा और उसके साथ बलात्कार किया। उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर भी ठूंस दी थी। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देगा।

गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद मामले की सूचना ओलपाड थाने में पुलिस को दी गई। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *