कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से छुट्टी ली और एक रेस्तरां में डोसा बनाने की कुछ बुनियादी बातें सीखीं। प्रियंका चुनावी राज्य कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रही हैं।
कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कुछ अन्य लोगों के साथ उन्होंने नाश्ते के लिए मैसूरु में मायलारी होटल का दौरा किया।
इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका ने डोसा बनाना सीखने की इच्छा जताई।
रेस्टोरेंट का मालिक खुशी से झूम उठा और उन्हें किचन तक ले गया। डोसा बनाने के लिए प्रियंका ने तवे पर डोसे का घोल डाला और उसे बिल्कुल सही आकार में फैलाया। हालांकि समय पर नहीं पलट पाने के कारण कम से कम दो डोसे जल गए, जिससे आसपास के लोग हंस पड़े। बाद में प्रियंका ने रेस्तरां के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी ली।
