पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में महिला ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की, शरीर को सड़ाने के लिए नमक का किया इस्तेमाल

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी से मिलीभगत कर सबूत मिटाने के लिए अपने 45 वर्षीय पति की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके शरीर पर नमक छिड़क दिया।

यह घटना पिछले महीने पुरुलिया में हुई थी। पीड़ित जुदन महतो की ह्त्या उसकी पत्नी उत्तरा ने अपने प्रेमी क्षेत्रपाल महतो के साथ मिलकर कर दी थी। जयपुर के रहने वाले क्षेत्रपाल और उत्तरा ने जुडन को खत्म करने की योजना बनाई थी ताकि वे एक साथ रह सकें।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्रपाल द्वारा सुझाई गई योजना के अनुसार महिला ने अपने पति को मार डाला और उसे दफनाने से पहले उसे सड़ाने के लिए उसके शरीर पर नमक डाला। जुदन के बेटे ने 26 मार्च को उसका शव पाया और पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कराया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को शक हुआ कि उत्तरा ने ही अपने पति की हत्या की है।

इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में महिला ने अपने पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली और ये भी बताया कि उसका क्षेत्रपाल के साथ विवाहेतर संबंध था।

हत्या के बाद क्षेत्रपाल झारखंड में छिप गया था और मामला ठंडा होने का इंतजार करने लगा। हालांकि, पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में पता चल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया। क्षेत्रपाल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *