कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी अस्पताल में नवजात को मुंह में लिए घूम रहा था आवारा कुत्ता, पुलिस की जांच जारी

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड के पास एक कुत्ते द्वारा एक नवजात शिशु का शव घसीटता और नोंचता हुआ पाया गया। मैकगैन जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने कहा कि जब उन्होंने ये देखा तो उन्होंने कुत्ते का पीछा किया। ये कुत्ता अस्पताल के प्रसूति वार्ड के चारों ओर दौड़ रहा था, जिसके मुंह में एक नवजात शिशु दिखाई दे रहा था। बच्चे को जब तक जांच के लिए ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना का खुलासा रविवार को हुआ। कुत्ते को 31 मार्च को बच्चे को मुंह में लिए हुए देखा गया था। एक महिला सुरक्षा गार्ड ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और यह घटना हाल ही में सामने आई थी।

गार्ड ने पुलिस को बताया था कि 31 मार्च को सुबह 6 बजे जब वह अस्पताल में ड्यूटी पर आई तो लोगों ने उसे बताया कि एक कुत्ता बच्चे को ले जा रहा है। कुत्ते को भी मेटरनिटी वार्ड से बाहर आते देखा गया। गार्ड ने परिसर की तलाशी ली थी और कुत्ते को बच्चे को अपने मुंह में पकड़े हुए पाया था।

इस घटना के बाद से निकाय अधिकारियों ने शहर में आवारा कुत्तों के खतरे की समीक्षा करने का फैसला किया है। अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नवजात की मौत कुत्ते के काटने से पहले हुई या फिर किसी और वजह से हुई। बच्चे के माता-पिता की पहचान अज्ञात है।

इस मामले में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है । अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। मामला दर्ज करने वाली शिवमोग्गा की डोड्डापेटे पुलिस शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हाल के दिनों में हुए शिशुओं के प्रसव का विवरण प्राप्त कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि यह समय से पहले प्रसव था। अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि मैकगैन अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी नहीं हुई। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस शरीर के अंगों के सैंपल डीएनए जांच के लिए भेज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *